
दिनांक 21- 06-2023 अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस विजयाश्री एजुकेशनल इंस्टिट्यूट मेडिकल ऑफ साइंस जबलपुर में प्रशासन द्वारा जारी रूपरेखा के अनुसार योगाभ्यास का आयोजन सम्पन्न। योगा कार्यक्रम के पश्चात चैयरमैन श्री राजेश स्थापक ने अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस 2023 थीम “वसुधैव कुटुम्बकम” पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री जी के दिशानिर्देश पर आज विश्व मे योगा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है यही है वसुधैव कुटुम्बकम। हम व हमारा समाज स्वस्थ रहे, इसके लिए आवस्यक है हम नियमित योगाभ्यास करें व दिनचर्या में शामिल करें। इस योगा आयोजन पर चैयरमेन श्री राजेश स्थापक, डॉ ओशी स्थापक, श्री सुमित साहू,नर्सिंग स्टाफ व विद्यार्थियों की अच्छी उपस्थित रही। वन्देमातरम।








